संजीव, गोहाना. सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की कामयाबी में हर गोहानावासी अपनी भागीदारी को मजबूत करते हुए अपना योगदान देगा और गोहाना को स्वच्छता रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर-घर कूडा उठान की व्यवस्था से न केवल आमजन को लाभ होगा, अपितु ऑनलाइन निगरानी से इलाके को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।
बुधवार को सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने नगर परिषद, गोहाना इलाके में आगामी पांच साल के लिए स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक व प्रभावी बनाने के लिए प्रारंभ किए गए डोर टू डोर ठोस अपशिष्ट संग्रहण, पृथक्करण एवं परिवहन के कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उ की मौजूदगी में नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, पार्षद विनोद कुमार ने ठेकेदार एजेंसी द्वारा लगाए गए वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत संकल्प में आज गोहाना में एक कड़ी जुड़ी है, जिसके तहत गोहाना शहर में अब घर-घर कूडा उठान के लिए वाहन पहुंचेगा और गीला, सूखा श्रेणी के अनुसार कचरा उठान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गोहाना शहर में अगले पांच साल तक सफाई व्यवस्था को सुदृढ रखने पर 12 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोहाना विधायक के नाते मैं सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रयासरत हूं कि गोहाना में विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गोहाना शहर के लिए की गई घोषणाओं पर सीएम कोड लग रहा है और नगर परिषद के माध्यम से ड्रेन आठ पर पानीपत चुंगी से सोनीपत चुंगी तक कवर करते हुए भगवान परशुराम विरासत पार्क व जॉगिंग ट्रैक बनाने, मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने व सोनीपत रोड पर शिवधाम निर्माण के लिए पत्राचार के माध्यम से आगामी निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना शहर में सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता रहे और हर घर या प्रतिष्ठान का कचरा एकत्रित हो, इसके लिए हर घर अथवा प्रतिष्ठान पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से घर-घर से कचरा संग्रहण के दौरान स्कैनिंग की जाएगी। इससे कचरा संग्रहण व्यवस्था में पारदर्शिता, निगरानी एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी तथा प्रत्येक घर से नियमित कचरा उठान का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। उन्होंने परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो इस पूरी व्यवस्था की ऑनलाइन के साथ-साथ फिजिकल व्यवहारिक निगरानी सुनिश्चित करें तथा एक टोल फ्री नंबर भी जारी करें, जिसमें आमजन की शिकायतों को लेते हुए उनका तत्काल समाधान किया जा सके। इसी तरह धरनारत सफाई कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने ठेकेदार एजेंसी संचालक को निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि पुराने सफाई कर्मचारियों को एडजस्ट किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वो अपने घरों में ही गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, ताकि ठोस अपशिष्ट के प्रभावी पृथक्करण एवं प्रसंस्करण किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता के बिना स्वच्छ गोहाना – स्वस्थ गोहाना का सपना पूरा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गोहानावासी की भागीदारी से गोहाना स्वच्छता रैकिंग में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करेगा, जिससे आमजन का गौरव बढेगा। इस मौके पर एसडीएम अंकित कुमार, डीसीपी जितेन्द्र गहलावत, नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, ईओ दीपक गोयल, सचिव सुंदर, मार्किट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, पार्षद आजाद मलिक, नन्हा राम, सुनील कुमार, नरेन्द्र, राम सिंह सैनी, सोनू, विनोद राजौरा, अंजू कालड़ा, विजय पांचाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



