Tonk SDM Thappad Kand: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के दौरान टोंक जिले के SDM अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। SDM चौधरी ने आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई, जिसके बाद RAS एसोसिएशन ने पेन डाउन हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि, मीणा की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन उनके समर्थकों ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और उपद्रव किया है। RAS एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान की मांग की है।

मुख्यमंत्री से आज होगी RAS एसोसिएशन की मुलाकात
RAS एसोसिएशन ने गिरफ्तारी के बावजूद अपनी हड़ताल खत्म नहीं की है। संघ के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार (15 नवंबर) को सुबह 9 बजे एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा। एसोसिएशन की मुख्य मांग भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एम्प्लॉयीज सिक्योरिटी एक्ट बनाने की है।
SDM अमित कुमार द्वारा 10 धाराओं में FIR दर्ज
SDM अमित कुमार चौधरी ने मीणा पर भारतीय दंड संहिता की 10 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपों में उन्हें मतदान बूथ पर थप्पड़ मारना और जान से मारने की धमकी देना शामिल है। यह मामला IPC की धाराओं 189(2), 190, 115(2), 121(2), 132, 223(a), 351(2), 109(1), और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 131 और 132 के तहत नगरफोर्ट थाने में दर्ज किया गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती: जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े 3 बदमाश, विसर्जन में गए थे पति
- महाकाल की शरण में मिजोरम के राज्यपाल: जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने पत्नी सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना
- आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, मतदान केंद्र के बाहर मिला BJP प्रत्याशी का पोस्टर, तीसरी बार चेतावनी देकर हटवाया बैनर
- 4 दोस्तों की मौत, दो गंभीर: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, टायर फटने से खाई में गिर गई कार
- Adani Energy Results : 148% बढ़ा अडाणी एनर्जी का मुनाफा, 1,581 करोड़ रुपए की टैक्स छूट से हुआ बड़ा फायदा, शेयर में गिरावट
