Today’s Top News : तीन नए मंत्री कल लेंगे शपथ, साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता, गृह विभाग के तीन बड़े अफसरों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी, थाना प्रभारी की प्रताड़ना से तंग आकर एएसआई ने लगाई फांसी… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में विस्तार होने जा रहा है. नए मंत्री 20 अगस्त को राजभवन में पद की शपथ ग्रहण करेंगे. इस अवसर के लिए भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने सभी विधायकों को आमंत्रित किया है. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने न्यायालय की अवमानना करने के आरोप में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग में पदासीन तीन अफसरों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने इन अफसरों को 4 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का भी आदेश दिया है। पूरा मामला 2013 से जुड़ा है।
बालोद। दल्लीराजहरा थाने के बैरक में थाने में पदस्थ एएसआई हिरामन मंडावी ने 16 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में आदिवासी समाज ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एएसआई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –