Today’s Top News : Rise & Shine Season 2 कार्यक्रम में आशुतोष राणा ने दिया सफलता का मूल मंत्र, कांग्रेस ने की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, CM साय ने ली उच्चस्तरीय बैठक, दोहरे हत्याकांड का आरोपी निकला झोलाछाप डॉक्टर… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। राजधानी के पंंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में न्यूज 24 एमपी/सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम ने ‘राइज एंड शाइन सीजन 2’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा बतौर मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर राणा ने शिक्षा और जीवन के मूल मंत्रों को साझा करते हुए युवाओं को सफलता के पीछे भागने से पहले असफलता का सामना करना सिखाने की सीख दी.
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर ईडी के विरोध में आज प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. दो घंटे के इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान शहरों में नेशनल हाईवे से लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर मालवाहकों की आवाजाही रोक दी गई.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब जेल भेज दिया गया है। ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में हाल ही में हुए बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि एक झोलाछाप डॉक्टर निकला है। आरोपी ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम बुराई और ताने मारने के कारण दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, वाहन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –