Today’s Top News : वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, पंचायत सचिव की मिली अधजली लाश, हाथियों ने 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, कुएं में सफाई के लिए उतरे चाचा-भतीजे की गई जान, आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए.
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कुएं की सफाई के दौरान जहरीली मिथेन गैस का रिसाव होने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते 3 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। मरने वालों में एक 3 साल का बच्चा, एक आदिवासी महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हाथियों के इस आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिव की घर में अधजली लाश मिली है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले हुए यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है. यह जघन्य अपराध एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया. आश्रम के एक शिष्य पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है. इसके अतिरिक्त, कथित बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है. पुलिस ने एक सह आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –