भुवनेश्वर : बालासोर के खंतपड़ा इलाके में नेशनल हाईवे 16 पर एक टूरिस्ट बस के पुल से गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 से ज़्यादा यात्रियों को ले जा रही टूरिस्ट बस पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश जा रही थी, जब ड्राइवर को कथित तौर पर झपकी आ गई, जिससे गाड़ी पुल से गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 5.15 मिनट में कोलकाता से पुरी जा रही श्री वेंकेटलक्ष्मी (AP-25W-9929) नाम की तीर्थयात्रियों की बस अपना नियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा गई फिर 30 फिट नीचे जा गिरी। बस का ड्राइवर पुल से टकरा गया और पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालासोर जिले के खंतपाड़ा पुलिस स्टेशन के बहानगा चौक के पास ये दुर्घटना हुई। बस कोलकाता से पूरी जा रही थी।

पता चला है कि 40 यात्रियों में से 10 के आसपास यात्रियों का हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए खंतपाड़ा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया है। खंतपाड़ा पुलिस, बहानगा फायर डिपार्टमेंट, नेशनल हाईवे पुलिस ने मिलकर मौके पर घायल यात्रियों को बचाया है और जांच कर रहे हैं। हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन मरने वाले ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी जेनलूर जिले के बताया जा रहा है। बस पुल पर खतरनाक तरीके से लटकी हुई है।
- UP Holiday Alert: वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर
- Jamia Protest: जामिया में 14 दिन से छात्रों की भूख हड़ताल, स्टूडेंट यूनियन बहाली की मांग तेज
- पाकिस्तान से मिले न्योते पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज, कहा- यूरोप की तरफ भी नहीं जाने देते, तो वहां कैसे जाने देंगे?
- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर भेजी गई हेरोइन, अटारी क्षेत्र से हुई जप्त…
- छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बार रूम की घोषणा, GST सुविधाओं के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

