Automobile Desk : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) एक बड़े प्लान पर काम कर रही है। हाल ही में Hilux का नया अवतार पेश करने के बाद, अब कंपनी अगले एक साल के भीतर अपनी तीन सबसे लोकप्रिय गाड़ियों को बिल्कुल नए अंदाज में उतारने की तैयारी में है। इसमें एंट्री-लेवल हैचबैक ग्लान्ज़ा (Glanza) से लेकर लग्जरी एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस (MPV Innova Highcross) और धाकड़ एसयूवी फॉर्च्यूनर शामिल हैं। इन तीनों गाड़ियों में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ कई हाई-टेक फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

- नए अवतार में दिखेगी बजट हैचबैक ग्लान्ज़ा
Maruti Suzuki द्वारा Baleno में किए जा रहे नए बदलावों के बाद, टोयोटा भी अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लान्ज़ा को नए अपडेट्स के साथ पेश करने जा रही है।
Design changes: फ्रंट प्रोफाइल में नई रेडिएटर ग्रिल और Toyota का री-डिजाइन किया गया नया लोगो देखने को मिल सकता है।
Interior and features: इसमें नए अलॉय व्हील्स, सनरूफ, केबिन के लिए एम्बिएंट लाइटिंग, और बिल्कुल नई अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है।
engine: गाड़ी के इंजन और गियरबॉक्स में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इसे मौजूदा इंजन विकल्प के साथ ही जारी रखा जाएगा।
- Innova Highcross facelift: नए फ्रंट लुक के साथ होगी वापसी
टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट मॉडल अगले साल की शुरुआत तक सड़कों पर उतर सकता है। इस नई गाड़ी के प्रोटोटाइप को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।
Exterior styling: इसका नया फ्रंट लुक नौवीं जनरेशन की हिलक्स से प्रेरित होगा। इसमें नीचे की तरफ नई मेश पैटर्न ग्रिल और बड़ा एयर इंटेक दिया जाएगा, जो इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा एग्रेसिव लुक देगा।
Cabin Updates: केबिन के अंदर नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट, नए अलॉय व्हील्स और पहले से बेहतर वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।
Performance: इस मिड-साइकिल अपडेट में गाड़ियों के मैकेनिकल सेटअप या इंजन में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।
- Next – Generation Fortuner: ज्यादा पावरफुल और एडवांस्ड
एसयूवी सेगमेंट की बादशाह टोयोटा फॉर्च्यूनर को अगले साल के मध्य तक चौथी जनरेशन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। यह नया मॉडल ना सिर्फ बाहर से ज्यादा मस्कुलर दिखेगा, बल्कि इसका केबिन भी बेहद हाई-टेक होने वाला है।
Design and Safety: इसका एक्सटीरियर भी नई हिलक्स की तरह ज्यादा बोल्ड और मजबूत बनाया गया है। सुरक्षा और ड्राइविंग सहायता के लिए इसमें लेन डिपार्चर अलर्ट और डायनामिक रडार क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Premium cabin: इंटीरियर में 12.3-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नेविगेशन के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, कई हाई-स्पीड टाइप-सी पोर्ट्स और केबिन डिटेक्शन अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
Engine option: हालांकि फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन पावरट्रेन के मामले में कंपनी मौजूदा इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों को ही बरकरार रख सकती है।


