स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Taffic Police) ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 15 अगस्त को लाल किले (Red Fort) पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह के मद्देनजर राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक लाल किले और उसके आसपास की कई सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केवल वैध लेबल (Pass) वाली गाड़ियों को ही इन मार्गों पर प्रवेश और आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
इन सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग
जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक लोथियन रोड
एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग
फाउंटेन चौक से लाल किला तक चांदनी चौक रोड
रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग
नेताजी सुभाष मार्ग की ओर जाने वाली एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड
राजघाट से कश्मीरी गेट बस अड्डे के बीच रिंग रोड इन मार्गों पर केवल अधिकृत और वैध पास वाले वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
इन इलाकों से बचने की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन लोगों को, जिनके पास वैध पार्किंग लेबल नहीं है, सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच कुछ प्रमुख मार्गों और चौराहों से बचने की सलाह दी है। इनमें इंडिया गेट का सी-हेक्सागन ,कॉपरनिकस मार्ग ,मंडी हाउस ,तिलक मार्ग ,मथुरा रोड ,बीएसजेड मार्ग ,नेताजी सुभाष मार्ग ,जवाहर लाल नेहरू मार्ग ,निजामुद्दीन खट्टा क्षेत्र ,आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड ,सलीमगढ़ बाईपास से होकर गुजरने वाली आउटर रिंग रोड ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट और डायवर्जन की जानकारी जरूर प्राप्त करें।
इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
Independence Day समारोह के दौरान लागू रहने वाले यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए कई वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
उत्तर-दक्षिण दिशा में यात्रा करने वालों के लिए
उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्री अरबिंदो मार्ग ,सफदरजंग रोड ,कमाल अतातुर्क मार्ग ,कौटिल्य मार्ग ,एस.पी. मार्ग ,11 मूर्ति मार्ग ,मदर टेरेसा क्रिसेंट ,पार्क स्ट्रीट ,मंदिर मार्ग ,पंचकुइयां रोड ,रानी झांसी रोड मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।
पूर्व-पश्चिम दिशा के लिए वैकल्पिक मार्ग
पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले लोग एनएच-24 / एनएच-9 ,निजामुद्दीन खट्टा मार्ग ,बारापुला रोड ,रिंग रोड ,डीएनडी फ्लाईवे ,बारापुला रोड–रिंग रोड कॉरिडोर ट्रांस-यमुना क्षेत्र से उत्तर दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को पुस्ता रोड ,जीटी रोड ,युधिष्ठिर सेतु मार्ग अपनाने की सलाह दी गई
कमर्शियल वाहनों और बसों पर भी रहेगी पाबंदी
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मालवाहक वाहनों और बसों की आवाजाही पर भी विशेष प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर कमर्शियल वाहनों के प्रवेश और संचालन पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच माल ढोने वाले वाहनों को निर्धारित अवधि के दौरान चलने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
इंटरस्टेट बस सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित
एडवाइजरी के अनुसार, कश्मीरी गेट आईएसबीटी और सराय काले खां ISBT के बीच इंटरस्टेट बसों के संचालन पर भी रोक रहेगी। इससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लागू ट्रैफिक प्लान के तहत प्रभावित मार्गों से गुजरने वाली DTC और अन्य सिटी बस सेवाओं के रूट में भी बदलाव किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले बसों के बदले हुए रूट और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से तैयार करें और घर से समय से पहले निकलें। प्रतिबंधित सड़कों पर जाने से बचें तथा संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर चलें। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक साइन, वेरिएबल मैसेज साइन (VMS) और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक एडवाइजरी और अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत दें सूचना
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने की कोशिश न करें और तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या सुरक्षा एजेंसी को इसकी सूचना दें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह पूरी एडवाइजरी 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह से पहले पूरे शहर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रमों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गश्त बढ़ा दी गई है, जबकि प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता परखने के लिए विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल भी आयोजित की जा रही हैं।
ड्रोन निगरानी और सीमाओं पर कड़ी नजर
दिल्ली पुलिस शहर की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी का भी सहारा ले रही है। राजधानी की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, शॉपिंग मॉल, होटल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


