जालंधर. जालंधर से खबरा आई है, जहां एक वर्दीधारी पुलिस वाले ने नशे के हालात में ऐसी गाड़ी चलाई कि उसने रास्तें में मिलना वाली कई गाड़ियों को टक्कर मारी यह घटना जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास देर रात की है. आरोप है कि इस दौरान Human Rights आरती राजपूत की गाड़ी को भी निशाना बनाया.

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरती राजपूत ने आरोपी कार चालक का पीछा किया और मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास उसे रुकवा लिया. आरती राजपूत का आरोप है कि चालक ट्रैफिक पुलिस में तैनात कर्मचारी था और शराब के नशे में धुत था. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत एडीसीपी को दी.

आरती राजपूत ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी ने नशे की हालत में सड़क पर हंगामा किया और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया. उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर मौके से भाग निकला. इसके बाद पीछा कर उसे दोबारा रोका गया।.सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी कर्मचारी को अपने साथ ले गए.

कानूनी कार्यवाही की मांग

आरती राजपूत ने मांग की कि आरोपी पुलिस कर्मी का मेडिकल कराया जाए और उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दो दोबारा न हो।

इस विषय की जानकारी देते हुए एडीसीपी (यातायात) गुरबाज सिंह ने हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद, शराब के नशे में धुत होकर पुलिस की वर्दी में ही गाड़ी चला रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने उस पर सख्त कार्रवाई की है. आरोपी कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है.