रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में दर्दनाक हो गया। नदी में नहाने गए दो मासूम भाई-बहन की पानी में डूबने से मौत हो गई। दो मासूमों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमलाः कट्टे की बट से फोड़ा सिर, दरगाह के पास विवाद शांत कराने पहुंचे थे,
घटना करैरा थाना क्षेत्र के भैंसा सुनारी गांव महुअर नदी की
दरअसल घटना करैरा थाना क्षेत्र के भैंसा सुनारी गांव स्थित महुअर नदी की है जहां नहाने के दौरान नदी में डूबने से हुई भाई बहन की मौत हो गई। 9 वर्षीय सुमित और 6 वर्षीय ज्योति केंवट नदी के गहरे पानी में चले गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
हादसे के बाद परिजन दोनों मासूमों को नदी से निकाल कर दतिया जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। दोनों 2 सगे भाई बहन की मौत से गांव में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
