इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के पलासी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
परिवार सदमे में
दरअसल दोनों भाई बैलों को नहला रहे थे तभी तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 12 और 15 वर्ष की थी। एक साथ घर के दो चिराग बुझने से परिवार सदमे में हैं। वही पूरे गांव में सन्नाटा सा छा गया है।
घटना पलासी गांव की
पुलिस के अनुसार पलासी ग्राम में रहने वाले राजू मजदूरी करते हैं। वह रविवार दोपहर खेत में परिवार के साथ काम कर रहे थे तब उनके दो बेटे सुधीर (15) व समर (12) बैलों को लेकर तालाब पर पहुंचे। वहां वह बैलों को नहला रहे थे तभी दोनों गहरे पानी में चले गए। वह बाहर नहीं निकल पाए और पानी में डूब गए। लोगों ने तालाब में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन दोनों भाइयों की जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

