कुरुक्षेत्र। रतगल निवासी विजयपाल और सीमा के घर में खेलते-कूदते मासूम की किलकारियां गूंज रही थीं, लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ ही पलों में वही घर चीख-पुकार से भर जाएगा। परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि डेढ़ साल का बच्चा अचानक ऐसी दर्दनाक घटना का शिकार हो जाएगा, जिसके बाद खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

हादसे के बाद परिजन किसी तरह मासूम को लेकर अस्पताल भागे। हर किसी को उम्मीद थी कि बच्चा बच जाएगा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया।

मामला सामने आने के बाद अब नया विवाद भी खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की तो मिट्टी डालने वाले पक्ष के लोग उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि परिवार के साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश भी की गई, जिससे परिवार और ज्यादा सहम गया।

उधर, सूचना मिलने के बाद सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, जबकि परिवार में गम के साथ गुस्सा भी साफ देखने को मिल रहा है।