होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रोड एक्सीडेंट इतना भयानक था तीन ने अपनी जान गंवा दी। यह घटना होशियारपुर मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में बीती रात 10 बजे हुई, जब परिवार के लोग गुपचुप खा कर अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिस कारण 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर जख्मी हो गया।
इस घटना मेरे गए लोगों में 2 बच्चे और एक बड़े भी शामिल हैं। घटना होने इतनी भयानक थी कि दूर तक चीख पुकार की आवाज पहुंची थी। आसपास के लोगों ने मदद की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ट्रक चालक हालत देख कर वहां से फरार हो गया।
हाजीपुर के बाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति गोरा स्कूटी पर सवार होकर अपने भतीजा समीर उम्र 5 साल और भतीजी परी उम्र 3 साल के साथ गोलगप्पे खाकर लौट रहे थे, तभी वह रास्ते में अपने दोस्त आकाश के पास रुक गए। सभी बात कर रहे थे इस दौरान ही सड़क से ट्रक गुजरा और सभी को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

हादसे में आकाश , परी और समीर तीनों की मौत मौके पर ही मौत हो गई और बच्चों का चाचा गोरा गंभीर रूप से घायल है , जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को दसूहा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा। पुलिस अब उसकी खोज में लगी हुई है।
- दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक पर सख्त रुख: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश, हाई-लेवल मीटिंग में बड़े फैसले
- गर्मियों में पीना है मटकी का ठंडा- ठंडा पानी, तो मटके की सफाई का भी रखें ध्यान …
- वर्दी पर भारी पड़ा घर का कलेश? दरोगा की मौत के पीछे मां और पुलिस के दावों में उलझी गुत्थी!
- Share Market Update : 2600 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 750 अंक ऊपर, जानिए कहां सबसे ज्यादा खरीदारी ?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… छात्रों के प्रदर्शन के बाद लैंग्वेज का प्रश्न पत्र निरस्त… रिसाली के विकास के 223 करोड़ का बजट… सातवीं के प्रश्नपत्र में प्रश्न अधूरा, पूर्णांक भी गायब… तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी कर का झांसा देकर चार करोड़ की ठगी… मदिरा प्रेमियों ने खजाने में जोड़ा 360 करोड़…
