होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रोड एक्सीडेंट इतना भयानक था तीन ने अपनी जान गंवा दी। यह घटना होशियारपुर मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में बीती रात 10 बजे हुई, जब परिवार के लोग गुपचुप खा कर अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिस कारण 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर जख्मी हो गया।
इस घटना मेरे गए लोगों में 2 बच्चे और एक बड़े भी शामिल हैं। घटना होने इतनी भयानक थी कि दूर तक चीख पुकार की आवाज पहुंची थी। आसपास के लोगों ने मदद की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ट्रक चालक हालत देख कर वहां से फरार हो गया।
हाजीपुर के बाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति गोरा स्कूटी पर सवार होकर अपने भतीजा समीर उम्र 5 साल और भतीजी परी उम्र 3 साल के साथ गोलगप्पे खाकर लौट रहे थे, तभी वह रास्ते में अपने दोस्त आकाश के पास रुक गए। सभी बात कर रहे थे इस दौरान ही सड़क से ट्रक गुजरा और सभी को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

हादसे में आकाश , परी और समीर तीनों की मौत मौके पर ही मौत हो गई और बच्चों का चाचा गोरा गंभीर रूप से घायल है , जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को दसूहा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा। पुलिस अब उसकी खोज में लगी हुई है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
