जालंधर. जालंधर के लाडोवाली रोड पर मंगलवार तड़के करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा तब हुआ जब तीन दोस्त, वंश (गढ़ा), सुनील (संसारपुर) और चेतन (गढ़ा), सुनील का जन्मदिन मनाने के बाद एक ही एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर अलीपुर से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।
बस स्टैंड पार करते ही उनकी तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों दोस्त सड़क पर उछलकर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन वंश और सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चेतन को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनके परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी महिंदर सिंह ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। तीनों दोस्त देर रात सुनील का जन्मदिन मनाने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
- 2 साल का हिसाब दो, भाजपा सरकार जवाब दो! हरियाणा में आज कांग्रेस का आर-पार का महासंग्राम
- दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक खड़ी करने के विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
- Haryana Weather: गुलाबी ठंड के बीच बदलेगा मौसम, 24 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
- MP Morning News: CM मोहन यादव का भोपाल में व्यस्त कार्यक्रम, अनुकंपा नियुक्ति की सौगात; विसर्जन के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लुढ़कना शुरू, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

