होशियारपुर। पंजाब में आज एक बड़े सड़क हादसा की खबर सामने आई है. होशियारपुर में आज सुबह दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस और कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थी। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, एक घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस टीम जांच में जुटी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP-72-6869 में सवार सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह मृत हुए हैं.

चलेत गांव निवासी (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश), अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।
जब वे अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज होशियारपुर के अस्पताल में जारी है। हादसे को लेकर पुलिस ने परिवार को जानकारी दे दी है।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

