सुरेश पांडेय, सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके में एक बार फिर भीषण दुर्घटना ने परिवारों को मातम में डुबो दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
READ MORE: हनी ट्रैप में फंसा युवक: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मृतकों की पहचान बलराम साकेत और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे, जब अचानक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरगवां पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
READ MORE: विदिशा में रिश्ता शर्मसार: चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, अकेलेपन का फायदा उठाकर की दरिंदगी
जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। विशेषकर कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। स्थानीय निवासी सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

