एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ (Awarapan) की कहानी, गाने आज तक फैंस को दिलों में जिंदा हैं. इसी को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था. इसी बीच अब फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.

ट्रेलर में इमरान का दिखा जलवा
बता दें कि ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के ट्रेलर में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का एक्शन सीन्स सभी को काफी हैरान कर रहा है. इसके अलावा दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं. ट्रेलर में मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने की कहानी को दिखाई गई है. इमरान और दिशा के बीच की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है.
ट्रेलर में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के डायलॉग भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. एक सीन में वह कहते हैं, ‘मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है.’ इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ट्रेलर का कमेंट सेक्शन मेकर्स ने बंद किया हुआ है. यह ट्रेलर महज डेढ़ मिनट का है.
फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- आपने उसका दर्द महसूस किया है. अब उसका गुस्सा महसूस कीजिए. शिवम पंडित का चैप्टर 2 शुरू हो रहा है. आवारापन 2 – ऑफिशियल ट्रेलर अब आ गया है. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कब रिलीज होगी फिल्म ‘आवारापन 2’?
बता दें कि ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), दिशा पाटनी (Disha Patani), शबाना आजमी (Shabana Azmi) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है.


