प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर के MR-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर सुबह एक बड़ा हादसा हो गया । राजस्थान के कोटा से उज्जैन आ रहा सीमेंट से भरा एक ट्राला अचानक सर्विस रोड धंसने से नाले में जा गिरा । ट्राले में करीब 900 बोरी सीमेंट लदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 20 रुपये बताई जा रही है । हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा ट्राला कुछ ही देर में नाले में समाता दिखाई दे रहा है।
READ MORE: इंदौर जू में बनेगा रोमांच का नया ठिकाना: देश का पहला 14D थिएटर होगा शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुरुआत
जानकारी के अनुसार, ट्राला मुख्य सड़क से सर्विस रोड की ओर मुड़ा था । इसी दौरान चालक को सड़क की मजबूती पर संदेह हुआ । वह ट्राले से उतरकर मुख्य सड़क पर जाकर रास्ते की स्थिति देखने लगा । तभी अचानक सर्विस रोड धंस गई और ट्राला सीधे नाले में जा गिरा । संयोग से चालक पहले ही नीचे उतर चुका था, जिससे उसकी जान बच गई। यह हादसा 5.30 बजे सुबह उज्जैन के MR-5 रोड स्थित सर्विस रोड पर हुआ, जहां सड़क के ठीक किनारे नाला बना हुआ है। तस्वीरों में नल और सड़क के बीच में गैपिंग भी दिख रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह सर्विस रोड का धंसना सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाले के बीच काफी समय से बड़ी दरार बनी हुई है। कई बार शिकायत और निर्माण की मांग के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। हादसे में ट्राला पूरी तरह नाले में समा गया। ट्राले में लदी करीब 900 बोरी सीमेंट भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। हालांकि, चालक सुरक्षित है और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
READ MORE: लुटेरी दुल्हन का कारनामा: शादी के 3 दिन बाद गहने लेकर हुई फरार, दूल्हे समेत परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन
रहवासियों का आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सर्विस रोड का निर्माण और मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

