कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में ट्रेन में सीटीआई और पेंट्री कार मैनेजर के बीच मारपीट मामले में सीटीआई को सस्पेंड कर दिया है। इधर एक अन्य घटना में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर चाकू से हमले का मामला आया है।
जांच में सीटीआई भगवान को दोषी पाया
दरअसल घटना नरसिंहपुर रेलवे स्टेश के समीप की है। खान-पान की सामग्री की क्वालिटी को लेकर विवाद हुआ था। बांद्रा पटना एक्सप्रेस ट्रेन के M2 कोच में विवाद हुआ था। सीटीआई भगवान सिंह ठाकुर ने खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाया था। पेंट्री कार मैनेजर अंशु सिंह ने जबरदस्ती क्वालिटी पर सवाल उठाकर सीटीआई पर मारपीट के आरोप लगाए थे। जबलपुर जीआरपी ने मामला कायम किया था। जांच में डिप्टी सीटीआई भगवान सिंह ठाकुर को दोषी पाया गया। पेंट्री कार संचालक मैनेजर अंशु सिंह पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
इंजीनियर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला का मामला सामने आया है। दारू पीने के लिए पैसे नहीं देने पर हमला किया। चाकूबाजी की घटना बाजार (विधा मार्केट) में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अधिकारी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कहर दी है। जानकारी- सूर्यकांत शर्मा, एएसपी ने दी।

