लखनऊ. उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग (Uttar Pradesh Excise Department) में तबादला किया गया है. विभाग में 37 आबकारी आयुक्त का स्थानांतरण किया गया है. इस संबंध में उप आबकारी आयुक्त कार्मिक और अधिष्ठान कुमार प्रभात चंद्र की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. जिसमें दो महिला अफसरों को डिस्टिलरी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रयागराज में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन प्रथम सुनील कुमार तृतीय को मिर्जापुर ब्रजदेव आसावनी की जिम्मेदारी मिली है. सहायक आबकारी आयुक्त चतुर्थ (सहारनपुर) नीरज द्विवेदी प्रयागराज भेजे गए हैं.
बता दें कि गुरुवार को योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के 9 अफसरों का ट्रांसफर किया. इस नई तबादला सूची में, दो एसडीएम, दो अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट और एक प्रधान प्रबंधक अधिकारी के नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : UP वालों घर से बाहर न निकलें! आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेगी हवा, चेतावनी जारी
विनय कुमार सिंह बने नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज
सरकार ने जिन अफसरों का तबादला किया उनमें विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी मिर्जापुर, विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक (UP PCS Officer Transfers) गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया और सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय नियुक्त किया गया.
वहीं भदोही एसडीएम रहीं बरखा सिंह प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ को जिम्मेदारी दी गई है. प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को एसडीएम आजमगढ़ और कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहीं अमृता सिंह को अमेठी में एडीएम नियुक्त किया गया है. साथ ही प्रतीक्षारत रहे अभिषेक वर्मा (UP PCS Officer Transfers) एसडीएम फर्रूखाबाद और अनूप कुमार को कानपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया.
अधिकारियों की सूची-


