लुधियाना. लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पुलिस विभाग में बदलाव की शुरुआत कर दी है. पिछले दो महीनों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने कई अधिकारियों का तबादला किया है. सूत्रों के अनुसार, CIA-1 और CIA-2 में नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं.
इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को CIA-1 में तैनात किया गया है. वहीं, CIA-2 के इंचार्ज बिक्रमजीत का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा को जिम्मेदारी दी गई है. इंस्पेक्टर जुनेजा पहले भी अपने शानदार काम के लिए चर्चा में रह चुके हैं.
8 करोड़ की डकैती को सुलझाया था
दो साल पहले लुधियाना की CMS कंपनी में हुई 8 करोड़ की डकैती के मामले को इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस डकैती की मास्टरमाइंड मोना उर्फ डाकू हसीना को उन्होंने उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब जाते समय गिरफ्तार किया था. मोना अपने पति जसविंदर सिंह के साथ वहां पहुंची थी.

जैसे ही उसने लंगर से फल लिया और मास्क हटाया, इंस्पेक्टर जुनेजा ने उसे और उसके पति को पकड़ लिया. मोना ने अपने पति, भाई और कंपनी के कर्मचारियों समेत 10 लोगों के साथ मिलकर डकैती की थी.
गैंगस्टर से भी भिड़ चुके हैं
इंस्पेक्टर जुनेजा कई गैंगस्टरों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं. एक बार पंडोरी गांव में एक गैंगस्टर ने उन पर गोली चला दी थी, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई और उनकी जान बच गई.
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


