देहरादून. शनिवार को धामी सरकार ने 2022 बैच के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. अब शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है. सूची में 11 अफसरों के नाम शामिल हैं. कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.



