जालंधर. जालंधर पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है, जिनमें पांच सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक साहिल चौधरी को अब डिवीजन नंबर 8 का एसएचओ बनाया गया है। यादविंदर सिंह को डिवीजन नंबर 8 से हटाकर डिवीजन नंबर 5 का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा धाना डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ अजायब सिंह को उनके पद से मुक्त कर पुलिस लाइन अटैच पदस्थ किया गया है।

आदेश के मुताबिक बलविंदर कुमार को डिवीजन नंबर 6 का एसएचओ नियुक्त किया गया है, इसके अलावा रामा मंडी के एसएचओ मनजिंदर सिंह को हटाकर स्टाफ स्पेशल सेल का इंचार्ज, एसएचओ कैंट रविंदर कुमार को उनके पद से मुक्त किया गया है, हालांकि उनकी नई तैनाती नहीं की गई है। वहीं हरभजन लाल को पुलिस लाइन्स से हटाकर एसएचओ कैंट पोस्टिंग दी गई है।
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम
- ये क्या! बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, 3 घंटे तक थम गए पहिये
- शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
- वन भूमि कब्जा हटाने के दौरान खूनी झड़प: पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल
