शिकागो से मिनियापोलिस जा रही यूनाइटेड एयरलाइन्स में उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक व्यक्ति ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. अमेरिका में एक उड़ते हुए यात्री विमान के अंदर कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा कॉकपिट में कई बार घुसने का मामला आया है। स्थिति गंभीर उस समय और ज्यादा हो गयी की विमान से जब इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड “7500” सक्रिय किया.

शुक्रवार रात को शिकागो से मिनियापोलिस जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से बीच रास्ते में ही विस्कॉन्सिन के मैडिसन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.

घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की उस फ्लाइट की है जहां विमान से हाईजैकिंग से जुड़ा इमरजेंसी सिग्नल भी भेजा गया. ट्रांसपोंडर कोड “7500” का उपयोग पायलट द्वारा तब किया जाता है जब पायलट को लगता है कि फ्लाइट का अपहरण किया जा रहा है या फिर ऐसा करने की कोशिश की जा रही हो. यह एक गुप्त आपातकालीन कोड होता है जो बिना कोई रेडियो द्वारा संपर्क किए सीधे ATC को सतर्क करता है.

बोइंग 737 विमान शुक्रवार रात की रात 8.02 बजे शिकागो के ओ’हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था. उस समय फ्लाइट में 147 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. ATC के मुताबिक विमान के पायलट ने कंट्रोल रूम को बताया कि विमान में मौजूद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक “उपद्रवी यात्री” को हिरासत में ले लिया है. विमान को बीच रास्ते में ही विस्कॉन्सिन के मैडिसन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, और रात 9.29 बजे मैडिसन के डेन काउंटी क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर उतरा.

एफबीआई के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान के डायवर्ट होने के बाद एजेंसी की टीम और स्थानीय अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है. विमान ने अपनी यात्रा फिर शुरू की और शनिवार सुबह सुरक्षित रूप से मिनियापोलिस पहुंच गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m