भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता (ओडिशा विजिलेंस) विभाग ने गुरुवार को एक वरिष्ठ परिवहन अधिकारी के कब्जे से तीन बहुमंजिला इमारतों, तीन फ्लैटों, 11 भूखंडों और एक फार्म हाउस सहित बड़ी संपत्ति का पता लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता अधिकारियों ने खुर्दा, नयागढ़, पुरी और कटक जिलों में नौ स्थानों पर अधिकारी प्रदीप कुमार मोहंती की संपत्तियों और कार्यालय पर एक साथ छापे मारे।
मोहंती, जिन्होंने 1990 में जूनियर मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के रूप में अपनी सरकारी सेवा शुरू की थी, वर्तमान में ओडिशा राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) में संयुक्त आयुक्त (सड़क सुरक्षा) के पद पर हैं।
अधिकारी ने बताया कि अब तक की छापेमारी के दौरान सतर्कता अधिकारियों ने भुवनेश्वर, पुरी और खुर्दा में तीन बहुमंजिला इमारतों, पुरी में दो ‘बेनामी’ फ्लैटों, नयागढ़ में 14.78 एकड़ में फैले एक फार्म हाउस, भुवनेश्वर, खुर्दा, रणपुर और नयागढ़ में 11 उच्च मूल्य वाले भूखंडों और 11 एकड़ से अधिक की एक कृषि भूमि का पता लगाया है।
अधिकारी(Vigilance) ने बताया कि इसी तरह, छापेमारी के दौरान 300 ग्राम वजन के तीन सोने के बिस्कुट और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, भुवनेश्वर में एक आलीशान फ्लैट खरीदने के लिए भुगतान किए गए एक करोड़ रुपये, 17 लाख रुपये की बैंक जमा राशि, दो चार पहिया वाहन और 15.55 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।

भ्रष्टाचार विरोधी शाखा के अधिकारी संपत्ति के स्रोत का पता लगाने के लिए मोहंती से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगे की तलाश जारी है।
- महानदी जल विवाद: जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक, CM साय बोले- महानदी विवाद नहीं, दोनों राज्यों की साझा समृद्धि का बने आधार
- इंकलाब मंदिर में मनाया गया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस, शहीदों को ‘संवैधानिक दर्जा’ देने की मांग
- धनबाद अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज
- खंडवा में बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल: रेलवे स्टेशन, पुलिया और स्कूल में भरा पानी, बच्चों ने स्विमिंग पूल समझकर की तैराकी
- कैथल: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 5 कर्मचारियों को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दी भावभीनी विदाई


