कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है। राज्य के करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और झज्जर स्थित टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है। संबंधित टोल प्रबंधन की ओर से नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसके बाद वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा।
नई दरों के अनुसार कार, जीप, वैन समेत अन्य व्यवसायिक वाहनों के टोल शुल्क में 10 रुपये से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। संशोधित दरें लागू होने के बाद रोजाना इन मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
टोल प्रबंधन के अनुसार सभी संबंधित प्लाजा पर नई दरों की सूची जारी कर दी गई है और संशोधित शुल्क लागू कर दिया गया है। वाहन चालकों से नई दरों के अनुसार ही टोल वसूला जाएगा।
हालांकि, अलग-अलग टोल प्लाजा पर वाहनों की श्रेणी के अनुसार बढ़ोतरी अलग-अलग है। कारों, जीपों और हल्के वाहनों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में भी संशोधन किया गया है।

