शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान रीवा कांग्रेस आदिवासी नेता की हत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सिंघार ने कहा कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई होना चाहिए।

दरअसल, मध्य प्रदेश के रीवा शहर में सोमवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। शहर के शांति विहार कॉलोनी गेट के पास कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अमित कोल को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मार दिया था। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए थे।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: MP के तत्कालीन AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, जानें पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमित कोल किसी काम से शांति विहार कॉलोनी के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हमलावरों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। लगातार किए गए कई वारों से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

कल DGP से की थी मुलाकात

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अमित कोल की नृशंस हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा था। जिसमें हत्याकांड के गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध त्वरित न्यायिक प्रक्रिया अपनाते हुए कठोरतम दंड सुनिश्चित करने की मांग की थी। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m