अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल मांझीटोला मोहनी में छात्रों को खुलेआम नकल कराई जा रही है। ​हैरानी की बात यह है कि यहां शिक्षक बच्चों को चोरी-छिपे नहीं बल्कि क्लासरूम के ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों के उत्तर लिखकर सामूहिक नकल करा रहे हैं। मामला कक्षा 9वीं की गृह परीक्षा का है, जहां हिंदी विषय के पेपर के दौरान शिक्षक खुद ही उत्तर लिखते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कक्षा 9वीं की गृह परीक्षा के दौरान

दरअसल कक्षा 9वीं की गृह परीक्षा के दौरान अतिथि शिक्षक वीरेंद्र पटेल, जो कि हिन्दी विषय पढ़ाते हैं, छात्रों को परीक्षा हाल में उत्तर पुस्तिका से नकल करा रहे थे। आरोप है कि यह सब सहायक केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह कंवर (माध्यमिक शिक्षक) के मार्गदर्शन में किया जा रहा था। इस दौरान किसी छात्र ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जी राम जी योजना में जेसीबी से काम का वीडियो वायरलः सीईओ बोले- Video भेजिए जांच कराकर करेंगे कार्रवाई

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

एक ओर जहां सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और बेहतर परिणाम लाने के लिए शिक्षकों पर लगातार दबाव बना रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक ऐसे गलत तरीकों का सहारा ले रहे हैं। नकल से छात्रों को पास कराना न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता को कमजोर करता है, बल्कि भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m