Dharm Desk- ज्येष्ठ मास की अमावस्या इस बार बेहद खास संयोग लेकर आ रही है. 16 मई को मनाई जाने वाली शनैश्चरी अमावस्या से ठीक पहले ग्रहों की चाल ऐसा योग बना रही है. जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना जाता है. पंचांग बताता है कि 14 मई को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. जबकि अगले ही दिन 15 मई को बुध भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इस तरह एक ही राशि में तीन प्रमुख ग्रहों की उपस्थिति से त्रिग्रही राजयोग का निर्माण होगा. जो कई राशियों के जीवन में अचानक बदलाव और बड़े अवसर लेकर आ सकता है.

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता हैं. वहीं बुध बुद्धि, व्यापार और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करता. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो करियर, धन और रिश्तों पर इसका सीधा असर देखने को मिलता है. इसके साथ ही शनि देव का मीन राशि में मार्गी होना इस योग को और भी खास बना रहा है. शनि जयंती पर बनने वाले ये दुर्लभ संयोग संकेत दे रहे हैं कि कई जातकों के लिए यह समय किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है.

वृषभ राशि

इस राशि में ही सभी बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा. जिससे वृषभ वालों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. विदेश से धन लाभ, करियर में बड़ी सफलता और नए अवसर मिलने के प्रबल योग बन रहे है.

सिंह राशि

शनि जयंती पर बन रहा शुभ योग सिंह राशि वालों को करियर और व्यवसाय में उन्नति देगा. नई डील्स मिल सकती हैं, नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा.

तुला राशि

केदार योग के प्रभाव से तुला राशि वालों को संपत्ति और धन लाभ होगा. निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे, रुके काम पूरे होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को करियर में उछाल मिलेगा. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, आत्मविश्वास बढ़ेगा और विदेश जाने के योग भी बन सकते है.

कुंभ राशि

शनि के प्रभाव से कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है. करियर में बड़ी सफलता, अचानक धन लाभ और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे है. इस समय व्यापार में निवेश करना भी फायदेमंद साबित होगा.