CNG Price Hike: 15 मई की सुबह-सुबह देश की जनता पर महंगाई का ट्रिपल अटैक हुआ है। पेट्रोल-डीजल महंगा (Petrol-Diesel Price Hike) होने के बाद सीएनजी भी महंगी हो गई है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। इसी के साथ अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम) में भी सीएनजी 2 रुपए महंगी मिलेगी।

इससे पहले मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाई गए थे। मुंबई में भी CNG 2 रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दी गई थी। सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं।

बता दें कि मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण देश में क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई लगभग ठप पड़ गई है। खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई नहीं होने के कारण क्रूड ऑयल और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे सरकार को अधिक कीमत पर तेल और गैस खरीदना पड़ रहा है। इसका असर विदेशी खजाने पर पड़ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार कम होने से रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने और सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील के 72 घंटे अंदर सोना-चांदी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम बढ़ गए हैं। 15 मई की सुबह तेल कंपनियों ने देश की जनता को महंगाई का ट्रिपल अटैक देते हुए पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआऱ में सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर सीएनजी 2 रुपए महंगी हो गई है। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी का परिचालन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के हाथ में है. वहीं, महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के आसपास के इलाकों में ऑपरेट करती है।

कहां कितने रुपए बढ़े दामः-

शहर का नामसंशोधित दर (Rs. per Kg)
दिल्ली (NCT of Delhi)Rs. 79.09
नोएडा (Noida)Rs. 87.70
गाजियाबाद (Ghaziabad)Rs. 87.70
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)Rs. 87.58
मेरठ (Meerut)Rs. 87.58
शामली (Shamli)Rs. 87.58
गुरुग्राम (Gurugram)Rs. 84.12
रेवाड़ी (Rewari)Rs. 83.70
करनाल (Karnal)Rs. 83.43
कैथल (Kaithal)Rs. 84.43
कानपुर (Kanpur)Rs. 90.42
हमीरपुर (Hamirpur)Rs. 90.42
फतेहपुर (Fatehpur)Rs. 90.42
अजमेर (Ajmer)Rs. 88.44
पाली (Pali)Rs. 88.44
राजसमंद (Rajsamand)Rs. 88.44
महोबा (Mahoba)Rs. 85.42
बांदा (Banda)Rs. 85.42
चित्रकूट (Chitrakoot)Rs. 85.42
हापुड़ (Hapur)Rs. 88.70
गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar)Rs. 87.70
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida)Rs. 87.70

 पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा

देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए दाम बढ़ा दिए है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें

शहरपुराने दाम (रुपए/लीटर)नए दाम (रुपए/लीटर)कुल बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली94.7797.773.00
मुंबई103.50106.683.14
कोलकाता105.45108.743.29
चेन्नई100.80103.672.87

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m