अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सावंगा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यहां एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी मां, पिता और छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
READ MORE: दिल दहला देने वाली घटना: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पिता की ले ली जान, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार-गुरुवार की रात की बताई जा रही है। युवक ने लाठी और लोहे की रॉड से अपने माता-पिता और छोटे भाई पर बेरहमी से हमला किया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शवों के साथ ही घर के अंदर बंद हो गया और पूरी रात वहीं बैठा रहा। सुबह गांव वालों को घर से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। जब कुछ ग्रामीणों ने झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए – घर के अंदर तीन शव पड़े थे और युवक उनके पास बैठा था।
READ MORE: पत्नी की बेवफाई से टूटा दिल, युवक ने लगाई फांसी; सुसाइड से पहले बनाया Video
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मौत लाठी-रॉड से सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया है, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि युवक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और इलाज भी चल रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


