शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। कुवैत में रह रहे एक पति पर अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजातालाब क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति शाहिद रजा कुवैत में नौकरी करता है। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और विवाद के बाद तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही।

narayana

महिला की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रताड़ना एवं मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी वर्तमान में कुवैत में है। मामले की जांच के लिए पुलिस कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H