Trisha Krishnan Viral Video: तमिलनाडु में आज से विजय युग की शुरुआत हो गई है। थलापति विजय तमिलनाडु के नए सीएम बन गए हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। थलपति विजय के शपथग्रहण में उनके माता-पिता समेत कई लोग मैजूद रहें। हालांकि इस दौरान विजय की खास मेहमान तृषा कृष्णन लोगों के बीच आकर्षण के केंद्र में रही। विजय की लेडी लक कही जा रहीं तृषा कृष्णन विजय के शपथ ग्रहण समारोह में बिंदी-गजरा लगाकर पहुंचीं तो सभी की नजरें उन्हीं पर जाकर टिक गई। खुद विजय भी समारोह में तृषा कृष्णन को देखकर मुस्कुरा उठे। साड़ी-बिंदी में पहुंचीं तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विजय के खास दिन पर उनकी सबसे करीबी मेहमान तृषा कृष्णन खास अंदाज में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। स्पेशल मेहमान तृषा की मौजूदगी ने थलपति विजय के खास दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया।

तृषा कृष्णन खास इवेंट में नीली सिल्क की साड़ी पहने नजर आईं। पाउडर ब्लू कलर की साड़ी संग एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का ब्लाउज कैरी किया। साड़ी संग उन्होंने डायमंड और रूबी का स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। मिनिमल मेकअप, माथे पर एक छोटी सी बिंदी और बालों में गजरा लगाकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। इस लुक में वो काफी ग्रेसफुल और खूबसूरत लग रहीं थीं।

तृषा कृष्णन दोस्त थलपति विजय के इस खास पल की गवाह बनने से पहले ही स्टेडियम पहुंच गईं और सभी से घुलती-मिलती दिखीं। काफी समय से उनका नाम विजय के साथ भी जोड़ा जा रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के परिणाम वाले दिन वह न सिर्फ मंदिर गई थीं, बल्कि विजय की जीत के बाद उन्हें बधाई देने उनके घर भी गई थीं। तृषा ने शपथ ग्रहण समारोह में जाते वक्त मीडिया से कहा कि वह इस पल के लिए एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद तृषा कृष्णन, विजय की मां और बहन से भी मिलीं और गले लगाया।

इससे पहले चेन्नई स्थित अपने घर से निकलते समय तृषा ने मीडिया संग बातचीत में कहा कि वो इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी मौजूद हैं। थलपति विजय की सीएम शपथ ग्रहण सेरेमनी में तृषा कृष्णन को देखकर फैंस भी खुशी से गदगद नजर आए।

इन सितारों ने भी की शिरकत

तृषा कृष्णन के अलावा भी साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। तमिल अभिनेत्री संगीता और गायक कृष भी समारोह के लिए स्टेडियम पहुंचते हुए नजर आए। ये जीत विजय के राजनीतिक सफर में एक अहम कदम है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके), ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पहली बार कदम रखा और दमदार शुरुआत की। इसी के साथ टीवीके हाल के वर्षों में सबसे चर्चित नई राजनीतिक पार्टियों में से एक बन गई है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m