जालंधर में महिला ने खुद को आग लगा लिया है। आग लगाने का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। महिला ने यह कदम अपने खेत पर जाकर उठाया है जिसके बाद वह खुद आग से झुलस गई। तकलीफ सहन नहीं कर पाने के बाद महिला ने खुद अपनी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग बेहद बढ़ चुकी थी। महिला ने फिर खुद को बचाने के लिए नहर में चलांग लगा दी।
महिला की पहचान सुरजीत कौर के रूप में हुई है। सुरजीत कौर पहले खेतों में गई और वहां पर नहर के पास खड़े होकर उसने खुद को आग लगा ली। तकलीफ बढ़ने के बाद महिला ने खेतों में पड़ी मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और तेज होनी शुरू हो गई। जिसके बाद महिला ने पानी से भरे नहर में छलांग लगाकर आग बुझाई। घायल सुरजीत कौर को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जमीन पर हो रहा था कब्जा
महिला का आरोप है कि दूसरे पक्ष के करनैल सिंह जबरदस्ती 6 से 7 दिन पहले जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जमीन को बीजने के लिए अपने साथियों सहित आया था, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी, जिसके चलते सुरजीत कौर ने परेशान होकर खुद को आग लगा ली।
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
- फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर लगाई रोक; दूसरे राज्यों के लिए भी बना नजीर
- इंदौर में चटपटा रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा! गंदगी में बन रहा था खाना, फायर सेफ्टी भी सवालों के घेरे में, थाली में चटपटे स्वाद के नाम पर गंदगी परोसने का आरोप
