Truck Fare Hike Details: ट्रक मालिकों को बड़ी खुशी मिली है. देश के कई रूटों पर जनवरी 2025 में ट्रक किराए में बढ़ोतरी होने से ट्रक मालिकों को काफी खुशी मिली है. किराए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के पीछे की वजह सर्दियों में फलों और सब्जियों की ढुलाई में बढ़ोतरी है.
ट्रक किराए में बढ़ोतरी की जानकारी श्रीराम फाइनेंस की मासिक रिपोर्ट से मिली. जिसके मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, सर्दियों के मौसम में सब्जियों और फलों की मांग में बढ़ोतरी जैसे कारण इस किराया बढ़ोतरी में मुख्य रूप से शामिल हैं.
जनवरी से मार्च तक की तिमाही कृषि और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए काफी अहम होती है. इसमें माल की आपूर्ति भी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से किराए पर असर पड़ा.
किन रूटों पर ट्रक किराए में बढ़ोतरी हुई? (Truck Fare Hike Details)
- जनवरी महीने में दिल्ली से मुंबई, मुंबई से दिल्ली के ट्रक किराए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
- मुंबई से कोलकाता, कोलकाता से मुंबई रूट पर ट्रक किराए में जनवरी में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
- दिल्ली से हैदराबाद, हैदराबाद से दिल्ली और कोलकाता से गुवाहाटी, गुवाहाटी से कोलकाता रूट पर 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत
किराए में यह बढ़ोतरी लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. सर्दियों के मौसम में सब्जी, अनाज, फल आदि की मांग बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन की भी मांग बढ़ जाती है. जिसके चलते किराए में बढ़ोतरी की गई है.
वाहनों की बिक्री भी बढ़ी
ट्रकों का मालभाड़ा ही नहीं बढ़ा है बल्कि ट्रकों की बिक्री में भी उछाल आया है. पिछले महीने कमर्शियल वाहनों की खूब बिक्री हुई है.
ये हैं वाहनों की बिक्री के आंकड़े
जनवरी में माल ढोने वाले तिपहिया वाहनों की बिक्री में 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा यात्री बसों की बिक्री में 59 फीसदी, मोटर कारों की बिक्री में 54 फीसदी, दोपहिया वाहनों की बिक्री में 27 फीसदी और कृषि ट्रेलरों की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जनवरी में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 21 फीसदी और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
- भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: टोटो-हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो की मौत, चार लोग घायल
- SIR विवाद पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, कहा- SIR पर ज्ञानेश कुमार ने सर्वसम्मति से लिए फैसले
- शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर महापौर सख्त, रामकी कंपनी के प्रतिनिधियों को लगाई फटकार, दो टूक कहा- ‘काम नहीं तो भुगतान नहीं’
- रायपुर में सुव्यवस्थित होंगे मतदान केंद्र: युक्तियुक्तकरण को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राजनीतिक दलों से की चर्चा, प्रस्तावों पर बनी सहमति
- यूपी: बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यीय विशाल प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल

