ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को ऐसा आदेश दिया है जिससे आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा देंगे। ट्रंप ने नौसेना से कहा कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव को नष्ट कर दें। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अमेरिकी अभियान पहले से ही चल रहे हैं और अब इन प्रयासों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

हर नाव को गोली मारकर नष्ट कर दो

ट्रंप ने लिखा, ‘मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को—चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों जो होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। इसमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं आदेश देता हूं कि यह काम जारी रहे, लेकिन अब 3 गुना ज्यादा तेजी से!’

होर्मुज में लगातार बढ़ रहा तनाव

होर्मुज में बीते दिन ईरान ने 3 जहाजों पर हमला किया था और 2 को कब्जे में ले लिया था। इनमें से एक भारत आ रहा था। वहीं, आज अमेरिका ने एक जहाज पर कब्जा करने का दावा किया है। अमेरिका का कहना है कि ये जहाज ईरान से तेल ले जा रहा था। वहीं, अमेरिकी नौसेना एक अन्य जहाज का भी पीछा कर रही है, जिस पर नाकेबंदी तोड़ने का आरोप है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m