चंडीगढ़। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी कि लहर है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसले का स्वागत किया है. दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट से कथित भ्रष्टाचार मामले में ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बाइज्जत बरी कर दिया गया है जिसके बाद सीएम मान ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिख फैसले को “सच की जीत” बताया.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, सच की हमेशा जीत होती है. ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है.माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है. समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी. इंकलाब ज़िंदाबाद.आपको बता दे 23 आरोपित आरोप मुक्त हुए है, दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट ने कथित भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल और सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया. अदालत ने अपने आदेश में जांच एजेंसी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) की चार्जशीट में कई खामियों का उल्लेख किया और कहा कि आरोपों को ठोस साक्ष्यों का समर्थन नहीं मिला.

सीएम मान के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं और समर्थकों ने फैसले को न्याय की जीत बताया है वहीं विपक्षी दलों ने मामले पर संयम बरतते हुए कहा है कि वे अदालत के आदेश का विस्तृत अध्ययन करेंगे.
- BSA Gold Star 650 के नए कलर वेरिएंट्स भारत में लॉन्च, शानदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ इतनी है कीमत
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर

