Dharm Desk – सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे उत्तम समय होता है। इस दौरान किया गया हर छोटा उपाय भी कई गुना फल देता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का मार्ग खोलता है। यदि आप भी लंबे समय से परेशानियों, आर्थिक तंगी या असफलता से जूझ रहे हैं। यह समय आपके लिए बदलाव का संकेत बन सकता है। मान्यता है कि सावन में श्रद्धा और नियम के साथ किए गए उपाय भवागन शिव की विशेष कृपा दिलाते हैंl जीवन के कष्टों को धीरे-धीरे समाप्त करने लगते है । ऐसे में कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय अपनाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है, और सफलता की राह आसान बनाई जा सकती है।

कौड़ी का उपाय धन प्राप्ति के लिए करें

  1. सात साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरे मूंग लें।
  2. इन्हें हरे कपड़े में बांधकर पोटली बना लें।
  3. बुधवार के दिन बिना किसी को बताए मंदिर की सीढ़ियों पर रख आए।
  4. सावन में यह उपाय करने से धन प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा को घर से भागने का उपाय

  1. रविवार की रात को सोते सयम सिरहाने एक गिलास गाय का दूध रखे।
  2. सुबह उठकर उसे बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।
  3. यह उपाय बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम करता है।

आर्थिक समस्याओं से राहत के लिए आसान तरीका

  1. सोमवार की रात चंद्र उयद के बाद पलंग के चारों कोनों में चांदी की छोटी कील ठोकें।
  2. यह उपाय घर की नकारात्मकता को दूर कर आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है।
  3. सावन के सोमवार इस प्रयोग के लिए विशेष माने जाते हैं।

शिव कृपा पाने का अचूक और असरदार उपाय

  1. हर सोमवार सुबह जल्दी उठकर शिवशिवदिर जाए।
  2. शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करे।
  3. अपनी मनोकानाम बोलते हुए सच्चे मन से प्रार्थना करें।
  4. इससे कष्टों का नाश होने लताग है और इच्छाएं पूरी होती है।