Dharm Desk – आज के दौर में रिश्तों की मजबूती पहले जैसी नहीं रही। तेज रफ्तार जिंदगी, मोबाइल और सोशल मीडिया का बढ़ता दखल, आपसी संवाद की कमी और छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते मतभेद… ये सब मिलकर दांपत्य और प्रेम संबंधों को कमजोर कर रहे है। पहले जहां पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास मजबूत होता था, वहीं अब छोटी-छोटी बातों पर गलत फहमियां बढ़ती जा रही हैं। कई कपल्स बिना कोशिश किए ही रिश्ते से हार मान लेते हैं, तो कुछ लोग अपने पार्टनर को अपने करीब बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय खोजते रहते हैंl

यही वहज है कि आज भी कई लोग पारंपरिक टोटकों और उपायों पर भरोसा करते है। खासतौर पर तब, जब उन्हें लता है कि उनका साथी उनसे दूर हो रहा है या किसी और की ओर आकर्षित हो रहा है l ऐसे में कुछ लोग आस्था और विश्वास के आधार पर इन उपायों को अपनाते हैं ताकि रिश्तों में फिर से प्रेम और स्थिरता लौट सके।
रिश्तों में प्रेम बढ़ाने के टोटके
इलायची वाला उपाय (शुक्रवार से शुरू करें) – यदि पति या प्रेमी का प्यार कम हो गया हो, तो महिला शुक्रवार के दिन 3 इलायची अपने शरीर से स्पर्श कर साड़ी के पल्लू या रूमाल में बांधकर रखे। अगले दिन शनिवार सुबह इन्हें पीसकर किसी खाने में मिलाकर खिला दें। ऐसा लगातार 5 शुक्रवार तक करने से संबंधों में मधुरता आने की बात कही जाती है।
पति के भटकाव को रोकने का उपाय – अगर पति किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित हो गया हो, तो गुरुवार की रात 12 बजे पति सिर के थोड़े बाल काटकर जला दें और राख को पैर से मसल दें। मान्यता है कि इससे पति का मन वासप घर की ओर केंद्रित हो सकता है।
मन में जगह बनाने का उपाय – जिस व्यक्ति के मन में अपने लिए स्थान बनाना हो, उसका नाम भोजपत्र पर लालचंदन से लिखकर शहद की शीशी में धूबो दें। रोज उस शीशी को दाहिने हाथ से स्पर्श करते हुए उस व्यक्ति का स्मरण करें। ऐसा करने से प्रेम भाव बढ़ने की बात कही जाती है।
लौंग का प्रयोग (शनिवार-रविवार) – शनिवार रात 7 लौंग लेकर जिस को वश में करना हो, उसका नाम 21 बार लेकर फूंक मारें और रविवार को इन्हें जला दें। यह प्रयोग लगातार 7 बार करने की सलाह दी जाती है।
आकर्षण बढ़ाने के तिलक का उपाय – सफेद गुंजा की जड़ को घिसकर तिलक लगाने से व्यक्ति का प्रभाव बढ़ता है। वहीं सफेद सरसों और भांग के पत्तों को पीसकर तिलक लगाने से सामने वाला आकर्षित होने लगता है, ऐसी मान्यता है।
ध्यान रखने वाली बात जरूर जान ले – इन उपायों को केवल सकारात्मक भावना और रिश्ते को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ही अपनाने की सलाह दी जाती है, किसी का अहित या गलत भावना रखने से इसके विरीपत परिणाम भी हो सकते हैं।


