Dharm Desk – अक्सर मेहनत करने के बाद भी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाता। पैसों की आवक के मुकाबले खर्च बढ़ जाता है। धीरे-धीरे कर्ज का बोझ भी बढ़ने लगता है। ऐसे में वह व्यक्ति अत्यधिक परेशान रहने लगता है। उसका ध्यान भी काम में नहीं लग पाता। ज्योतिष और लाल किताब में आर्थिक परेशानियों से राहत के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इनमें कुछ उपाय ऐसे हैं, जिन्हें घर पर आसानी से किया जा सकता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देव से जुड़ा है। इस दिन किए जाने वाले कुछ उपायों का संबंध आर्थिक स्थिति, व्यापार और कामकाज में आने वाली रुकावटों से भी जोड़ा जाता है। फिटकरी से जुड़ा एक ऐसा ही उपाय कर्ज और आर्थिक परेशानी से राहत के लिए बताया जाता है।

बुधवार को कैसे करें फिटकरी का उपाय

इस उपाय के लिए बुधवार के दिन फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लें। इसके बाद जिस व्यक्ति पर कर्ज है या जो लंबे समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है, उसके सिर के ऊपर से फिटकरी को 7 बार वारकर उतारें। यह घड़ी की उलटी दिशा में करना है। इसके बाद इस फिटकरी को लेकर किसी पीपल के पेड़ के पास जाएं।

पीपल के पेड़ की जड़ के पास फिटकरी को जमीन में रख दें और उसके ऊपर कोई भारी पत्थर रख दें। इस दौरान मन में अपनी परेशानी से मुक्ति की प्रार्थना करें। उपाय को शांत मन से और बिना किसी दिखावे के करने की बात कही जाती है।

इस उपाय में बुधवार और पीपल का क्या संबंध है?

इस उपाय को लेकर मन में प्रश्न यह भी आ सकता है कि इस का बुधवार और पीपल से क्या संबंध है तो ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी और आर्थिक मामलों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए बुधवार को बुधदेव और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है, इसलिए आर्थिक काम काज में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए उनकी पूजा की जाती है।वहीं, सनातन परंपरा में पीपल के पेड़ का विशेष धार्मिक महत्व है। पीपल को पवित्र वृक्ष माना गया है और इसकी पूजा से जुड़े कई धार्मिक नियम बताए गए हैं। फिटकरी का इस्तेमाल भी कई पारंपरिक उपायों में किया जाता है।