Lalluram Desk. अगर आपको लगता है कि परिवार, समाज या कार्यस्थल पर वह सम्मान नहीं मिल रहा। जिसके आप असली हकदार हैं, तो गुरुवार का दिन एक खास धार्मिक उपाय करके देखें। ज्योतिष में गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से बताया गया है। बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, सम्मान और समृद्धि का कारक मानाया जाता है। यही वजह है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ हल्दी का प्रयोग भी विशेष महत्व रखता है।
कहा जाता है कि हल्दी शुभता का प्रतीक है और इसका संबंध भगवान विष्णु तथा गुरु ग्रह से है। वहीं स्वास्तिक को सनातन परंपरा में मंगल और शुभ ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे में गुरुवार को हल्दी से स्वास्तिक बनाने का उपाय मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ी कामनाओं के लिए किया जाता है।
हल्दी का उपाय गुरुवार को इस तरह करें
इस उपाय के लिए गुरुवार की सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। पूजा स्थल पर भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनके सामने दीपक जलाएं। इसके बाद थोड़ी-सी शुद्ध हल्दी लेकर उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार कर लें। अब अपने बाएं हाथ की हथेली पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
साथिया बनाते समय मन को शांत रखें। भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए अपने जीवन में सम्मान, सफलता और सद्बुद्धि की प्रार्थना करें। यह उपाय दिखावे के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास के साथ करने के लिए है। इसलिए इसे करते समय मन में किसी के प्रति द्वेष रखने के बजाय अपने कर्म और व्यवहार को बेहतर बनाने का संकल्प भी लेना चाहिए ।
स्वास्तिक और हल्दी का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में स्वास्तिक को शुभता, मंगल और कल्याण का प्रतीक कहा है। पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में इसका प्रयोग लंबे समय से होता आया है। इसी तरह हल्दी को भी धार्मिक अनुष्ठानों में पवित्र सामग्री का स्थान दिया गया है। ज्योतिष में बृहस्पति को सम्मान, ज्ञान, गुरु कृपा और भाग्य से जोड़ा जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़ा यह उपाय इन्हीं भावनाओं के साथ किया जाता है ।
मान-सम्मान के लिए क्यों किया जाता है यह उपाय?
धार्मिक दृष्टि से जब व्यक्ति नियमित रूप से शुभ कार्य करता है। ईश्वर का स्मरण करता है और अपने आचरण में सकारात्मकता लाता है, तो उसके जीवन में अच्छे बलादव आने का मार्ग बनता है। हल्दी से हथेली पर स्वास्तिक बनाने का उपाय भी इसी भाव से किया जाता है। अगर लंबे समय से सामाजिक या पारिवारिक स्तर पर उपेक्षा महसूस हो रही है, तो गुरुवार को यह सरल उपाय श्रद्धापूर्वक करके देखें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



