भोपाल। यात्रा के दौरान सबसे बड़ा डर ट्रेन छूटने का होता है। लेकिन यही डर एक महिला को इतना भारी पड़ा कि उसे अपने दांत से हाथ धोना पड़ गया। AC कोच में चढ़ने पर TTE ने बुजुर्ग महिला को इतनी जोर से मुक्का मारा कि उसका दांत टूट गया।
AC कोच में चढ़ने पर टीटीई ने मारा मुक्का
दरअसल, पूर्वी रेलवे कॉलोनी की रहने वाली 75 साल की सुशीला देवी 6 मई को कुशीनगर एक्सप्रेस से नर्मदापुरम से भोपाल आ रही थी। उनका कहना है कि स्लीपर बोगी में उसकी टिकट थी। लेकिन ट्रेन छूटने के डर से वह AC बोगी में चढ़ गई और स्लीपर की तरफ जा रही थी। तभी टीटीई नईम खान ने उन्हें रोक लिया और कोच खाली करने के लिए कहा।
टीटीई के मुक्के से टूटे महिला के दांत
आरोप है कि बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे चल रही थी जिसकी वजह से TTE भड़क उठा और महिला के चेहरे पर जोर से घूंसा मार दिया। घूंसा लगते ही बुजुर्ग महिला के दांत टूट गए। पीड़िता ने टीटीई के खिलाफ रानी कमलापति स्टेशन GRP थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

