Dharm Desk – हल्दी को भारतीय जीवनशैली में केवल एक मसाले के रूप में नहीं, बल्कि एक चमत्कारी तत्व के रूप में देखा जाता है. यह जहां खाने का रंग और स्वाद बढ़ाती है, वहीं इसके औषधीय गुण शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं. सर्दी-खांसी, चोट, त्वचा समस्याएं और इम्यूनिटी बढ़ाने तक में इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को धन, सुख और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा गया है.

- मान्यता है कि अगर घर में पैसे रखने वाली जगह पर पान के पत्ते में शमी की लकड़ी लपेटकर रखी जाए, तो आर्थिक तंगी दूर होती है. धन का प्रवाह बना रहता है. इसी तरह हर रविवार को घर के सभी सदस्यों के माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से पारिवारिक संबंध मजबूत होते है. घर में शांति बनी रहती है. यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. आपसी तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है.
- आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए एक सरल उपाय यह भी बताया गया है कि वे अपने पर्स या बटुए में एक चुटकी हल्दी रखे. इससे धन की कमी नहीं रहती. खर्चों पर नियंत्रण बना रहता है. वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हल्दी बेहद फायदेमंद है. रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और त्वचा भी निखरती है.
- धार्मिक स्थिति में हल्दी को विशेष स्थान प्राप्त है. इसे वृहस्पति ग्रह और भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है. पूजा-पाठ में हल्दी अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है. साथ ही हल्दी को आज्ञा चक्र पर लगाने की परंपरा भी है, जिसे सूर्य का स्थान माना जाता है, इससे आत्मबल में वृद्धि होती है.
- आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हल्दी के पानी से स्नान करने की सलाह दी जाती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता को आकर्षित करता है. वहीं घर के कोनों में हल्दी जलाकर उसका धुआं करने से वाता वरण शुद्ध होता है. नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं.
- धन वृद्धि के लिए लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर हल्दी चढ़ाकर पूजा करना शुभ है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. धन संबंधी बाधाएं कम होती हैं.
- बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए उनके अध्ययन कक्ष में हल्दी मिले जल का छिड़काव करना भी लाभ कारी बताया गया है. जिससे एकाग्रता और सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है.

