एक्टर से नेता बने थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी टीवीके के बहुमत साबित करने के बाद वे कुछ देर में चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे. विजय आज सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. दो साल पहले उन्होंने पार्टी बनाई थी. 59 साल बाद पहली बार तमिलनाडु में गैर DMK-AIADMK सरकार बनने जा रही है.

अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता शामिल होंगे।

तमिलनाडु में आज से एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। पहली बार किसी नई लॉन्च हुई पार्टी की राज्य में सरकार बनने जा रही है। जी हां, बात कर रहे हैं रुपहले पर्दे के सुपरस्टार चंद्रशेखर विजय जोसेफ की जिन्हें उनके प्रशंसक थलापति विजय के नाम से सम्मान देते हैं। तमिलनाडु अब थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया।

अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता शामिल होंगे। विजय ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसके बाद राज्यपाल ने विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

तिरुचेंगोडु निर्वाचन क्षेत्र से TVK के नवनिर्वाचित विधायक के.जी. अरुणराज ने कहा कि हम राज्य की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी पार्टी पर अपना भरोसा जताया. हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करना है.

टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां वह कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया. विजय ने 9 मई को राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात कर उन्हें वीसीके (विदुथलाई चिरूथईगल काची) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से मिला समर्थन पत्र सौंपा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m