अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं, जिससे मध्य तमिलनाडु में एक हाई-प्रोफाइल चुनावी मुकाबले का मंच तैयार हो जाएगा। तमिलनाडु चुनाव 2026 तिरुचिरापल्ली में TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय के यहां आगमन से पहले, तिरुचिरापल्ली (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आज यहां वो त्रिची पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने 30 मार्च को पेरम्बूर के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.
आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत, वह दो सीटों चेन्नई के पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट से चुनाव लड़कर कर रहे हैं।
TVK अधिकारियों ने बताया कि विजय, जो आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, आज 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 12.30 बजे त्रिची नगर निगम के अरियामंगलम क्षेत्रीय कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर मुथु मुरुगेसा पांडियन को अपना नामांकन पत्र सौंपेंगे.
नामांकन के बाद, टीवीके प्रमुख शहर में अपना चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं, टीवीके के चुनाव अभियान प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया। उनके अनुसार, उनकी टीम ने एमजीआर प्रतिमा के पास ऐतिहासिक मराक्कडाई जंक्शन और शहर के हवाई अड्डे के पास केके नगर-वायरलेस रोड क्षेत्र में सार्वजनिक भाषण देने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है।
उन्होंने विजय के त्रिची दौरे से पहले पुलिस द्वारा लगाए गए कथित प्रतिबंधों पर भी चिंता जताई। महासचिव आधव अर्जुन ने कहा कि पुलिस ने विजय को त्रिची हवाई अड्डे से नामांकन स्थल तक जाते समय अपनी गाड़ी से खड़े होकर समर्थकों को हाथ हिलाने से मना किया है, और इसे अनधिकृत ‘रोड शो’ करार दिया है।
अर्जुन ने कहा, “हम रोड शो की मांग नहीं कर रहे हैं। अगर समर्थक हवाई अड्डे से 7 किलोमीटर के रास्ते में उन्हें नहीं देख पाते हैं, तो वे अनिवार्य रूप से निर्धारित सभा स्थल पर एकत्रित हो जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ और भगदड़ की आशंका पैदा हो जाएगी,” अर्जुन ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ डीएमके जानबूझकर पुलिस तंत्र का इस्तेमाल प्रशासनिक बाधाएं पैदा करने और टीवीके प्रमुख के चुनाव प्रचार की गति को रोकने के लिए कर रही है।
इसी बीच, टीवीके नेता और गोबिचेट्टीपलयम से उम्मीदवार के.ए. सेंगोत्तैयान ने विजय के 2 अप्रैल को होने वाले जन दौरे से पहले बुधवार को तिरुचिरापल्ली का दौरा किया और वहां के स्थल का जायजा लिया।
विजय को सत्तारूढ़ डीएमके के मौजूदा विधायक इनिगो इरुथयाराज और प्रमुख विपक्षी दल एआईएडीएमके के उम्मीदवार जी राजशेखरन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। त्रिची पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में एक कड़े बहुकोणीय मुकाबले की तैयारी चल रही है। तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

