राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नागपट्टिनम में TVK के जिला पदाधिकारी भूपालन और उनके सहयोगी सुगन को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मेथामफेटामाइन तस्करी मामले में TVK के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है. विपक्ष ने मामले की NIA और ED से जांच की मांग की है. DRI ने सुगन के घर से 135 किलो मेथामफेटामाइन जब्त किया.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान वेलानकन्नी के पास चिंतामणि मेन रोड के एक वकील और टीवीके नागपट्टिनम जिला कार्यकारी समिति के सदस्य एन बूपालन (42), प्रथापरमनल्लूर के जे सुघन उर्फ सुगनाथन (27) के रूप में की गई.
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के एक जिला पदाधिकारी को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के बाद TVK ने भूपालन को पार्टी से निकाल दिया. पार्टी ने बयान में कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के कारण की गई है.
उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि मामले में करीब 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ है, जिसकी कीमत कई सौ करोड़ रुपये बताई जा रही है.
DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने भी इस मामले को लेकर TVK पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी को ‘ब्रेकिंग बैड पार्टी’ बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद होने के बाद पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए.
दूसरी तरफ AIADMK ने भी इस मामले को लेकर TVK पर तंज कसा. पार्टी ने विजय के चुनाव से पहले दिए गए ड्रग्स खत्म करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि नागपट्टिनम में TVK पदाधिकारी के घर से 135 किलो ड्रग्स बरामद होने की खबर सामने आई है.
DRI की पांच अधिकारियों की टीम ने कीलहापिडागई गांव के चिंतामणि में भूपालन के घर की तलाशी ली और उनसे मेथामफेटामाइन की तस्करी के संबंध में पूछताछ की. अधिकारियों ने 27 साल के जे. सुगन, उनके 29 साल के भाई जे. पार्थिबन और 30 साल के डी. सतीश को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

