शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के हाई-प्रोफाइल ट्विशा मामले में आज का दिन बेहद अहम है। मामले की जांच कर रही CBI आज दोपहर 02:00 बजे मुख्य आरोपी समर्थ और उसकी मां व पूर्व जज गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। दोनों आरोपियों की सीबीआई रिमांड आज समाप्त हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच को और आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई कोर्ट से आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है।

आरोपियों का दावा- ‘संबंध थे सामान्य’, मारपीट के आरोप खारिज

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल हुई कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दोनों ही आरोपियों ने ट्विशा के साथ किसी भी तरह की मारपीट या प्रताड़ना की बात से साफ इनकार किया है।

इसके साथ ही उन्होंने केस से जुड़े साक्ष्यों सबूतों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने के आरोपों को भी गलत बताया है। आरोपियों का दावा है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध पूरी तरह सामान्य थे।

सीन रीक्रिएशन पूरा, बयानों का मिलान कर रही CBI

भले ही आरोपी खुद को बेकसूर बता रहे हैं, लेकिन सीबीआई हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। सीबीआई की टीम ने बीते सोमवार दोपहर को ही पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएशन (Recreation) किया है, ताकि कड़ियों को जोड़ा जा सके।

मामले के दौरान जब्त किए गए सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों का वैज्ञानिक व फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। सीबीआई अब आरोपियों द्वारा दिए गए बयानों का मिलान मौके से मिले डिजिटल और फिजिकल साक्ष्यों से कर रही है। आज दोपहर कोर्ट में पेशी के बाद साफ होगा कि सीबीआई को कितने दिन की और रिमांड मिलती है।

सीबीआई इन बयानों का उपलब्ध सबूतों से मिलान कर रही है। कल दोपहर ही घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया जा चुका है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई आज कोर्ट से इनकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m