शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री मामले में CBI ने FIR दर्ज की है। जांच के लिए सीबीआई की टीम भोपाल पहुंची है। आज से सीबीआई मामले की जांच शुरू करेगी। सीबीआई ने भोपाल पुलिस से केस टेक ओवर किया है। FIR में दहेज, चरित्र पर सवाल और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र है। SIT ने समर्थ का लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट, आधार कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए है। SIT ने सुसाइड नोट होने की आशंका के चलते बारीकी से पूरे घर का सर्च किया। सील बंद ट्विशा शर्मा का रूम और क्राइस स्पॉट विजिट किया।

26 मई महाकाल भस्म आरती: चंद्र-त्रिपुंड और बिल्वपत्र के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, यहां कीजिए दर्शन

SIT पूछताछ के प्वाइंट्स

रिक्रिएशन से पहले करीब 3 घंटे SIT ने समर्थ से पूछताछ की। समर्थ ने SIT को बताया अबोर्शन/ गर्भपात के बाद से twisha दुखी थी। फरारी के दौरान कहां कहां रुका इस सवाल पर समर्थ ने गुमराह करने की कोशिश की। 7 लाख रुपये ट्विशा शर्मा को देने की बात समर्थ ने पूछताछ में फिर दोहराई है।

गिरिबाला की सीडीआर सुरक्षित रखने पर सुनवाई

सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में अलग-अलग आवेदन दायर किए गए है। सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर गिरिबाला सिंह की ओर से भी अदालत में आवेदन दायर किया गया, दोनों आवेदनों पर आज सुनवाई होगी। कल भोपाल पुलिस अदालत में अपना प्रतिवेदन पेश नहीं कर सकी। प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ा दी थी। अदालत ने पुलिस को आवश्यक दस्तावेज और प्रतिवेदन दाखिल करने के लिए आज का समय दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m