भोपाल। ट्विशा शर्मा सुसाइड केस (Twisha Sharma Suicide Case) में कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जेल भेज दिया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। मां-बेटा 16 जून तक सलाखों के पीछे रहेंगे। बता दें कि इससे पहले दोनों आरोपी सीबीआई की रिमांड पर थे।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए। साथ ही उन्हें घर ले जाकर ट्विशा की डमी बॉडी को फांसी लगाकर सीन रिक्रिएशन कराया। आज रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां सीबीआई ने उनकी आगे रिमांड नहीं मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बता दें कि इससे पहले 29 मई को कोर्ट ने पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा था।28 मई को गिरिबाला सिंह से 7 घंटे तक पूछताछ के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद टीम उन्हें लेकर भोपाल मेनिट पहुंची जहां उनका मेडिकल हुआ। यहां से उन्हें सीबीआई ऑफिस लाया गया।
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि 11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्रारंभिक कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और मामले में आरोपी पक्ष, खासतौर पर सास गिरिबाला सिंह के रसूख के चलते जांच प्रभावित होने के आरोप भी लगाए थे।

